Shamli News: नवनियुक्त औषधि निरीक्षक पवन शाक्य का फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया स्वागत
शामली, जुलाई 17 -- Shamli News: शामली। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की शामली शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नवनियुक्त औषधि निरीक्षक पवन शाक्य से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन की ओर से जनहित और फार्मेसी व्यवसाय की गरिमा बनाए रखने के लिए विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का भरोसा दिलाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अक्षय मिठारिया के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने औषधि निरीक्षक पवन शाक्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष जानशेर खान ने उन्हें एसोसिएशन का पटका पहनाकर सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष मौसम कुमार, रमाशंकर शर्मा, जिला संगठन मंत्री नीरज पांचाल, मंडल उपाध्यक्ष अनुज पांचाल, नगर अध्यक्ष अनुज कर्णवाल तथा नगर उपाध्यक्ष सचिन गौतम सहित अन्य पदाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.