शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: शहर के गली खत्रियान स्थित सागर नर्सिंग होम में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सका। अस्पताल में ऑपरेशन भी होता पाया गया। इसके अलावा मेडिकल वेस्ट के निस्तारण, अग्निशमन और साफ-सफाई की व्यवस्था में भी खामियां मिलीं। सहायक नोडल अधिकारी ने संचालक को तीन दिन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का समय देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। रविवार को शिकायत के आधार पर सहायक नोडल अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी टीम के साथ गली खत्रियान स्थित सागर नर्सिंग होम पहुंचे। टीम ने अचानक निरीक्षण कर अस्पताल के संचालन से संबंधित पंजीकरण, चिकित्सकों की तैनाती और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे, लेकिन संचालक मौके पर कागजात नहीं दिखा सका।...