Shamli News: नरेश टिकैत ने आमवाली पहुंचकर योगेंद्र सिंह का जाना हालचाल
शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: झिंझाना। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत शुक्रवार को शामली जनपद के गांव आमवाली पहुंचे। यहां उन्होंने अर्जुन प्रधान के आवास पर पहुंचकर लंबे समय से बीमार चल रहे किसान यूनियन के कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। नरेश टिकैत के गांव पहुंचने की जानकारी मिलने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ता और ग्रामीण भी अर्जुन प्रधान के आवास पर पहुंच गए। इस दौरान नरेश टिकैत ने योगेंद्र सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्होंने मौजूद किसानों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भी बातचीत की।नरेश टिकैत के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Roorki News: विशाल किसान जनसभा में कई पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ छोड़ा टिकैत सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.