Shamli News: नन्हे शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा से गूंजा सरस्वती शिशु वाटिका परिसर
शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: शहर के बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती शिशु वाटिका में सावन माह के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों ने भोला-भोली का स्वरूप धारण कर आकर्षक कांवड़ के साथ विद्यालय पहुंचकर भगवान शिव का श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। कार्यक्रम में भगवान शिव, माता पार्वती, श्रीगणेश और कार्तिकेय के स्वरूप में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिव भक्ति पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या पल्लवी ऐरन ने कहा कि विद्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.