शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर पहुंचे। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण भजनों के साथ हुआ। कक्षा प्रथम एवं द्वितीय की छात्राओं ने कृष्ण भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध तक की कथा का सुंदर नाट्य मंचन किया। बाल कलाकारों ने कृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन की प्रमुख घटनाओं को जीवंत कर दिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: जन्माष्टमी पर नन्हे कान्हाओं ने प्रस्तुत कीं कृष्ण की बाल लीलाएं छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लि...