शामली, जुलाई 12 -- Shamli News: शामली। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कांवड मार्ग पर जेसीबी मशीन से साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है और नालों से भी गंदगी हटानी शुरू कर दी गई। वही सावन मास नजदीक आने के साथ ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवडिये भी दिखने शुरू हो गए है। आगामी अगस्त के महीने में कांवड यात्रा प्रारंभ हो जायेगी। कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और कांवडियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नगर पालिका अधिकारियों ने अपने तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के एमएसके रोड स्थित पुलिस चौकी के निकट अपने सीमा क्षेत्र से सफाई अभियान शुरू किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: कांवड़ यात्रा: एआई तकनीक वाले कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी इस दौरान कर्म...