शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा एवं नगर पंचायत अध्यक्षा मुसयदा की उपस्थिति में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि व्यापारियों में नागरिकों द्वारा रखे गए हाउस टैक्स कम करने की मांग को बोर्ड बैठक द्वारा प्रस्तावित कर शासन को भेज दिया गया था जिसे शासन ने निरस्त कर दिया है अतः पूर्व निर्धारित हाउस टैक्सी यथावत रहेगा। नक्शा जमा करने के लिए पूर्व में लिए जा रहे कर में छूट की गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब हर घर से कूड़ा उठाने के लिए अलग से Rs.10 का शुल्क वसूला जाएगा, यह समय अनुसार बढ़ाया जाएगा। बैठक में नगर के विकास एवं प्रकाश व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: गृहकर वृद्धि के ...