Shamli News: नगर पंचायत जलालाबाद में अनियमितताओं का आरोप, सभासदों ने डीएम से की जांच की मांग
शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: नगर पंचायत जलालाबाद के कई सभासदों ने अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती ज्ञापन सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। सभासदों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगर पंचायत के ईओ द्वारा बोर्ड की बैठकों की कार्यवाही में नियमों की अनदेखी की जा रही है। सभासदों का आरोप है कि बैठक में उनके द्वारा प्रस्तावित सड़कों और अन्य विकास कार्यों को पहले कोरे कागज पर नोट किया जाता है, लेकिन बाद में उन्हें कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता। आरोप है कि सभासदों के हस्ताक्षर कराने के बाद कार्यवाही रजिस्टर में अपनी इच्छा के अनुसार कार्य दर्ज कराकर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाती है। नगर पंचायत में कई ऐसे स्थानों पर विकास कार्य प्रस्तावित किए जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.