Shamli News: नगर पंचायत कर्मचारी ने अधिकारी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास
शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: नगर पंचायत एलम में तैनात एक कर्मचारी ने एक अधिकारी पर प्रताड़ित करने और ड्यूटी के अलावा गन्ने के खेत में काम कराने तथा कूड़ा-कचरा उठवाने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। एलम दक्षिण विकास नगर निवासी धर्मपाल के पुत्र मिंटू कुमार नगर पंचायत एलम में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पर चालक के पद पर तैनात हैं। मिंटू कुमार का आरोप है कि नगर पंचायत में तैनात एक अधिकारी द्वारा उससे चालक की ड्यूटी के अलावा कथित रूप से गन्ने के खेत में काम कराया जाता था और कूड़ा-कचरा भी साफ करवाया जाता था। उसका कहना है कि लगातार कथित प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने जहरीले प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.