शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: शामली। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में नकली एशियन पेंट्स बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने एक पेंट की दुकान और गोदाम की जांच की। इस दौरान एशियन पेंट्स के नाम से बिक रही चार बाल्टियां बरामद हुईं। कंपनी के प्रतिनिधि ने पेंट को नकली बताते हुए दुकानदार पर ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। 4 नवंबर को कंपनी के प्रतिनिधि राजेश कुमार अपने साथी अनुज कुमार और पुलिस टीम के साथ कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित कृष्णा पेंट स्टोर एंड लाइब्रेरी पहुंचे। दुकान मालिक सोनू कश्यप की अनुमति से दुकान और गोदाम की जांच की गई। इस दौरान एशियन पेंट्स के नाम से बिक रही चार बाल्टियां मिलीं। इनमें ऐस स्पार्क एक्सटीरियर इमल्शन की 20 लीटर की एक और 10 लीटर की तीन बाल्टियां शामिल हैं। शिका...