Shamli News: नई बस्ती खालापार में पांच साल से बिजली-पानी का संकट, डीएम से लगाई गुहार
शामली, जुलाई 19 -- Shamli News: क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू स्थित नई बस्ती खालापार की झांसी की रानी वाली गली के निवासियों ने कॉलोनी में पिछले पांच वर्षों से बिजली और पेयजल की सुविधा न मिलने का आरोप लगाते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने पांच वर्ष पूर्व स्थानीय डीलर से प्लॉट खरीदे थे। उस समय कॉलोनी में बिजली और पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक दोनों मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मोहल्लावासियों ने बताया कि काफी समय पहले ग्राम प्रधान की ओर से एक सरकारी हैंडपंप लगवाया गया था, लेकिन उससे दूषित पानी निकल रहा है। दूषित पानी के सेवन से बच्चों और बड़ों में बीमारियां फैलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.