Shamli News: धू-धू कर जल उठा अहंकारी रावण का कुनबा
शामली, अक्टूबर 20 -- Shamli News: शामली। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व मंगलवार को जिले में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह घरों में विधि-विधान से पूजन हुआ तो शाम होते ही हनुमान टीला पर रावण दहन का नजारा देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीराम के अग्निबाण लगते ही रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले धू-धू कर जल उठे। आतिशी दृश्य के बीच श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इससे पहले रामलीला महोत्सव के समापन पर रावण के दरबार और श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध के साथ ही अधर्म के अंत और सत्य की विजय का संदेश दिया गया। हनुमान धाम पर आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और भाजपा नेत्री मृगांका सिंह मुख्य अतिथि अतिथि रहे। मंच पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.