शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: शुक्रवार को क्षेत्र में दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहा, लेकिन बारिश न होने के कारण ग्रामीणों और किसानों को मायूसी ही हाथ लगी। दिनभर उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग बादलों को देखकर बारिश की आस लगाए रहे, पर शाम तक एक बूंद भी पानी नहीं बरसा। हसनपुर लुहारी मे शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में कभी तीखी धूप खिलती तो कभी घने बादल छा जाते। कुछ समय के लिए जब घने बादल छाए, तो लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत जरूर महसूस हुई। लेकिन कुछ ही देर में धूप दोबारा निकल आई। इस धूप-छांव के खेल के बीच हवा बंद रहने से उमस और ज्यादा बढ़ गई। यह भी पढ़ें- Jhansi News: शाम हुई सुहानी, शहर झमाझम को तरसा जिसने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। किसान और ग्रामीण पूरा दिन आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार करते रहे। बारिश न...