शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: कैराना। नेशनल हाईवे पर चलती अर्टिगा गाड़ी में अचानक धुआं उठने के बाद भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि पहले ही चालक और उसका साथी गाड़ी से बाहर निकल चुके थे, जिस कारण उनकी जान बच गई। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हरिद्वार जिले के मंगलौर निवासी अमानतुल्लाह अपने साथी आरिफ के साथ क्षेत्र के गांव रामड़ा में मेथी लेने के लिए पहुंचे थे। शनिवार शाम करीब पौने सात बजे वह अर्टिगा गाड़ी में गांव के रास्ते से जैसे ही नेशनल हाईवे पर पहुंचे तभी अचानक बोनट से धुआं उठने लगा, जिस पर उन्होंने साइड में गाड़ी को रोक दिया और नीचे उतर गए। तभी गाड़ी धू-धू कर जल उठी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर दमकल कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे तथा आग पर पानी डालकर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अर्टिगा गाड़ी सीएनजी की थी, ल...