Shamli News: दौरा पड़ने से सड़क पर गिरकर ई-रिक्शा चालक घायल
शामली, सितम्बर 11 -- Shamli News: शामली। शहर के बुढाना रोड पर एक ई-रिक्शा चालक को अचानक दौरा पड़ने से वह चलती ई- रिक्शा से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी एक युवक ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। बताया जाता है कि वह शुक्रवार को सवारियां लेकर अपनी ई-रिक्शा से गांव सिंभालका गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो शुगर मिल गेट के निकट अचानक से दौरा पड़ गया, जिससे वह ई-रिक्शा से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद शुगर मिल कर्मचारियों ने ई-रिक्शा को सड़क से उठाकर सड़क किनारे किया और अपनी स्वयं की गाडी से अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे उसकी जान बच सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.