Shamli News: दो साल से भवन विहीन प्राथमिक विद्यालय वकीलगढ़
शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: थानाभवन। विकास खंड थानाभवन के प्राथमिक विद्यालय वकीलगढ़ के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को प्रार्थना पत्र सौंपकर विद्यालय के नए भवन के निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का पुराना भवन लगभग दो वर्ष पहले जर्जर होने के कारण ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन अब तक नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। प्रधानाध्यापक ने पत्र में उल्लेख किया है कि भवन के अभाव में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई अत्यंत कठिन परिस्थितियों में संचालित की जा रही है। भीषण गर्मी, बरसात और सर्दी के मौसम में बच्चों तथा शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जर्जर स्कूल भवन से 400 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, नए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.