शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: शामली। जिला अस्पताल में करीब दो वर्ष बाद गुरुवार को नेत्र ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का ताला फिर से खुल गया। पहले ही दिन मोतियाबिंद से पीड़ित चार मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। लंबे समय से नेत्र सर्जरी बंद होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था या दूसरे जिलों में इलाज कराना पड़ता था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गांधी अस्पताल: डॉ. दिनेश चौहान बने नोडलनेत्र सर्जरी की वापसी अब अस्पताल में फिर से ऑपरेशन शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है, और मरीजों में खुशी की लहर है। बता दे की गत करीब दो साल पहले नेत्र सर्जन डा. शबीब के इस्तीफे के बाद से ही जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन होने बंद हो गए थे। जिसके बाद विभाग द्वारा शासन से लगातार नेत्र सर्जन की जा रही थी। जिसके बाद गत माह श...