शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: ऊन बायपास मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया तथा मृतक का पंचनामा पर पोस्टमार्टम को भेजा है। ढिंढाली निवासी वंश चौहान उम्र करीब 20 वर्ष अपने साथी कपिल के साथ मोटरसाइकिल से गांव से कस्बा ऊन की ओर आ रहा था वही कस्बा निवासी सौरभ अपने दो साथियों के साथ बाईपास की ओर जा रहा था तभी काशीराम आवास कॉलोनी के पास दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक पर सवार पांचो युवकों को गंभीर चोटे आई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर वंश चौहान को मृत घोषित कर दिया बाकी घायलों सौरभ पुत्र कल्लू उ...