शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: चौसाना। पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चौसाना और आसपास के गांवों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए चार विकास कार्यों की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए सभी कार्यों को जनहित में स्वीकृत कराकर निर्माण कराने का अनुरोध किया। चौसाना निवासी पूर्व विधायक ने चौसाना से लक्ष्मीपुरा मार्ग पर खोकरी नदी (नाले) पर पुल निर्माण कराने की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पुल के बनने से आसपास के करीब 10 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में पुल की सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को खेतों ...