Shamli News: दो दिन से बूंदाबांदी ने बदला मौसम, धूप नहीं निकलने से जनजीवन प्रभावित
शामली, सितम्बर 6 -- Shamli News: जनपद में मौसम ने रविवार को भी करवट बदले रखी। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। लगातार दूसरे दिन बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया, लेकिन धूप नहीं निकलने के कारण लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ा। वहीं बूंदाबांदी के कारण शहर की सड़कों और गलियों में जगह-जगह कीचड़ फैल गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी का सबसे अधिक असर निर्माण कार्यों पर पड़ा है। सड़क निर्माण, भवन निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले मेले और कार्यक्रमों पर भी मौसम की मार देखने को मिली। बारिश के कारण खुले स्थानों पर होने वाले आयोजनों की तैयारियां प्रभावित हुईं। इससे श्रमिकों की मजदूरी पर भी असर पड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.