शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: चौसाना। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर चौसाना कस्बे में मां दुर्गा की आराधना की अनूठी परंपरा श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाई जा रही है। कस्बे की महिलाएं मंडली बनाकर नौ दिनों तक अलग-अलग घरों में माता के भजन-कीर्तन का आयोजन करती हैं। करीब दो दशक से चली आ रही इस परंपरा के माध्यम से महिलाएं सामूहिक रूप से मां भगवती की स्तुति कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करती हैं। शनिवार को शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना के अवसर पर दीपक बिंदल के आवास पर माता के भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मां कालरात्रि के दर्शन को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु इस दौरान दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया। ढोलक की थ...