Shamli News: दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन युवक घायल
शामली, अक्टूबर 28 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए। एक हादसा जिजोला गांव के निकट हुआ, जबकि दूसरा पान्थुपुरा के पास हुआ। दोनों घटनाओं में युवकों को चोटें आई हैं। पान्थुपुरा के निकट हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उदपुर निवासी राहुल पुत्र सतपाल और सुनील पुत्र ब्रह्मचर्य प्लैटिना बाइक पर सवार होकर बिडौली की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक इसी दौरान जिजोला के निकट उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी। इससे राहुल और सुनील को गंभीर चोटें आईं। दूसरा हादसा पान्थुपुरा के निकट हुआ। गढ़ी हसनपुर में लगे मेले से बाइक पर सवार होकर अपने गांव खडलाना लौट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.