Shamli News: देसी शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार
शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: थानाभवन। पुलिस ने गश्त के दौरान देसी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार को उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल नीरज कश्यप और कांस्टेबल विकास मलिक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान हिंड गांव स्थित शाकंभरी ब्रिक फील्ड के पास देवपुरा मार्ग पर एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोमिन पुत्र मांगा उर्फ नफीस निवासी पारसोली, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर बताया। तलाशी में उसके थैले से प्लास्टिक की बोतल में देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.