Shamli News: देशी शराब के ठेके में सेंध लगाकर 48 पेटी शराब चोरी
शामली, अगस्त 10 -- Shamli News: क्षेत्र के गांव पुरमाफी में रविवार रात अज्ञात चोरों ने देशी शराब के ठेके में सेंध लगाकर 48 पेटी शराब, नकदी और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ली। चोर ठेके के पीछे की तरफ लगी लोहे की खिड़की को कटर से काटकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद ठेके में रखी महबूबा ब्रांड की देशी शराब की 48 पेटी, गल्ले में रखे करीब 1500 रुपये तथा सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर निकालकर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी उस समय हुई, जब पड़ोस के खेत में कुछ लोग देवता की पूजा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने ठेके की पीछे की तरफ लगी खिड़की कटी हुई और खुली देखी। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मामले की जानकारी सेल्समैन हरदीप सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।चोरों ने जिस तरह लोहे की खिड़की को कटर से काटकर वारदात को अंजाम दिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.