शामली, अक्टूबर 8 -- Shamli News: शामली। शहर के एमएसके रोड स्थित देव हॉस्पिटल में गत दिवस मरीज के तिमारदारों पर की गई फायरिंग की घटना एवं अस्पताल को लेकर मिल रही शिकायतों पर डीएम के आदेश पर गुरूवार देर शाम सहायक नोडल डा. दीपक चौधरी ने पहुंचकर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने आयुष्मान में भर्ती मरीजों, रजिस्ट्रेशन, बैड संख्या, साफ सफाई और चिकित्सकों के बैठने की जानकारी ली। गत मंगलवार देर रात्रि शहर के एमएसके रोड स्थित देव हॉस्पिटल में थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर निवासी भर्ती मरीज के तिमारदारों पर हॉस्पिटल संचाकल के पुत्र आर्यन ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें तीमारदारों की जान बाल बाल बच सकी थी। यह भी पढ़ें- Shamli News: देव हॉस्पिटल की गतिविधियों की जांच की मांग बुधवार को जहां थाना आदर्शमंडी पुलिस ने आर्यन को गिरफ्तार कर अव...