शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। शहर की सीबी गुप्ता कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बागपत जनपद के बेगमाबाद गढ़ी निवासी रामकुमार सिंह तोमर ने चार लोगों पर प्लॉट कहीं और दिखाकर बैनामे में दूसरी जमीन की चौहद्दी दर्ज कराने और उनसे अतिरिक्त रकम लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रामकुमार सिंह तोमर ने बताया कि उनके परिचित नरेंद्र पुत्र ओमपाल निवासी शाहपुर बड़ौली, जनपद बागपत ने अजय पुत्र ऋषिपाल और उमेश पुत्र महक सिंह निवासी लिलोन, शामली के साथ मिलकर उन्हें शामली की सीबी गुप्ता कॉलोनी में एक प्लॉट दिखाया था। आरोप है कि प्लॉट दिखाया कहीं और गया, जबकि बैनामे में दूसरे प्लॉट की चौहद्दी दर्ज कराई गई। पीड़ित का आरोप है कि नरेंद्र और देवी सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी लिलोन ने स...