Shamli News: दूध लेकर जा रहे युवकों को रास्ते में रोककर पीटा, पिस्टल चलाने का प्रयास करने का आरोप
शामली, सितम्बर 8 -- Shamli News: चौसाना। गंगारामपुर खेड़की गांव में 30 अगस्त की रात दूध लेकर जा रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सागर पुत्र प्रमोद की तहरीर के आधार पर झिंझाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में सागर ने बताया कि 30 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे वह हंस पुत्र कृष्ण के साथ दूध लेकर दूसरे घर जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही दोनों शिवकुमार के घर के पास पहुंचे, वहां मौजूद शक्ति, रजत, नवनीत और रामकुमार उर्फ रामू ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने दोनों के साथ लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट शुरू कर दी।मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। तहरीर के अनुसार, शिक्षा पत्नी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.