शामली, अक्टूबर 7 -- Shamli News: कांधला। नगर के पूर्वी यमुना नहर के निकट दूध संचालक की दुकान में घुसकर जबरन तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। नगर के पूर्वी यमुना नहर के निकट दूध संचालक विनय बालियान की दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने कथित रूप से तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की थी। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना कांधला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ...