शामली, जुलाई 4 -- Shamli News: थानाभवन। नगर के मोहल्ला हाफिज दोस्त स्थित शिव मंदिर घंटो वाले मे श्री मद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास अनुज महाराज ने भगवान श्री कृष्ण, सुदामा की अटूट मित्रता का मार्मिक वर्णन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया इस बीच भगवान श्री कृष्ण, रुकमणी माता की सुन्दर झांकी व मन माहक भजनो पर श्रोता जम कर झूमे कथा व्यास ने कहा इस मानव जीवन में प्रभु से भी कोई न कोई सम्बंध अवश्य स्थापित होना ही चाहिए। प्रभु तो बड़े दयालु एवं कृपालु हैं। जीव किसी भी भाव से एक बार उनकी शरण में आ जाए फिर उसके कल्याण में कोई संशय नहीं रह जाता है। जिस प्रकार गंगा जी में मिलते ही सामान्य जल भी गंगा जैसा पवित्र हो जाता है, ठीक इसी प्रकार जीव तभी तक अपवित्र है, जब तक वह ठाकुर जी से सम्बंध नहीं रखता है। ठाकुर जी से सम्बंध होते ही वो भी भगवद् स्वर...