शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में दुकान पर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक का पीछा करते हुए उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में दुकान पर हुई कहासुनी के बाद युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित के पिता फारुक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा समीर मंगलवार को घर से दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान गांव के एक युवक से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो...