शामली, अक्टूबर 1 -- Shamli News: कांधला। रेलवे रोड स्थित एक दुध डेयरी की दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर 25-30 महिला-पुरुषों द्वारा हमला करने, तोड़फोड़ और लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। दुकान मालिक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दुकान पर मौजूद उसके सहयोगी के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। रेलवे रोड निवासी विनय बालियान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पूर्वी यमुना नहर के पास दूध-दही की दुकान करता है। गुरुवार सुबह वह काम समाप्त कर घर चला गया था, जबकि उसका सहयोगी मोहित शर्मा दुकान पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला खेल निवासी गुलजार और नूरदीन पुत्र मेहरदीन करीब 25-30 महिला-पुरुषों के साथ दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने मोहित के गले में फंदा डालकर धारदार हथियार से हमला क...