Shamli News: दुकान के सामने कूड़ा डालने का आरोप
शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: कैराना। एक दुकानदार ने नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों पर उसकी दुकान के सामने कूड़ा डालकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कूड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। दुकानदार ने पालिका प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला जेरअंसारियान निवासी दुकानदार सुहैल ने बताया कि उसकी मोहल्ले में देसी दवाइयों की दुकान मौजूद है। सुहैल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए आरोप लगाया कि नगर पालिका के कुछ कर्मचारी प्रतिदिन अन्य स्थान से कूड़ा लाकर उसकी दुकान के सामने डाल देते हैं। इससे पूरे दिन दुर्गंध फैलती रहती है और दुकान पर आने वाले मरीजों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इससे आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। सुहैल का कहना है कि दुकान के निकट ही पालिकाध्यक्ष का मकान भी स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.