शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: शामली। दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच अतिक्रमण, जाम और व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठा। व्यापारियों ने बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाली शामली में सीओ सिटी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि दीपावली के दौरान बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानों के बाहर अतिक्रमण होने से रास्ते संकरे हो जाते हैं और आवागमन बाधित होता है। इससे व्यापारियों के साथ खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें- Hapur News: व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर होगा समाधान:एएसपी उन्...