शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: दीपावली पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाने लगे हैं। दुकानों पर चाइनीज झालरों से लेकर भारत निर्मित आकर्षक दीप सज्जा, इलेक्ट्रिक झालरें, एलईडी लाइटें और विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और कीमतों के सामान मंगाए हैं। हालांकि, पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार सजावटी सामान के दामों में करीब 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। दीपावली पर घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोग रंगबिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावटी सामान खरीदते हैं। इसी को देखते हुए शहर के बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, गांधी चौक, फव्वारा चौक, सुभाष चौक, नया बाजार, धीमानपुरा और ...