Shamli News: दिव्या देशवाल बनीं मिस फ्रेशर व वार्तिक मलिक बने मिस्टर फ्रेशर
शामली, जुलाई 25 -- Shamli News: शहर के बीएसएम स्कूल में शनिवार को कक्षा 11 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी-2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच नए विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डायरेक्टर अंकित गुप्ता तथा उप-प्रधानाचार्या आशु पंडित ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, समूह गीत, एकल गायन, रैंप वॉक, मनोरंजक खेल तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर आयोजित शो योर टैलेंट प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.