शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: शामली। जनपद के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 26 अक्टूबर को विकासखंड शामली के सभागार में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण लगाने के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि शिविर में पात्र दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम हाथ-पैर लगाए जाएंगे। इसका लाभ निःशुल्क मिलेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजन दिव्यांगता दर्शाता रंगीन फोटो, आयु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड और उपकरण के लिए चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति साथ लेकर आएं।योजना का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय सीमा शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये निर्धारित है। आय प्रमाणपत्र सभासद, ग्राम प्रधान, चेयरमैन, सांसद, विधायक य...