शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: शामली। दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर और कैलिपर्स उपलब्ध कराने के लिए 26 अक्टूबर को विकासखंड शामली परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण कर चिन्हांकन किया जाएगा और उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक सामग्री निशुल्क वितरित की जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सक्सेना ऑर्थाेपेडिक एंड प्रोस्थोसिस सेंटर, फरीदाबाद के माध्यम से शिविर लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर लाभान्वित करना है। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजन अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और यूडीआईडी कार्ड अवश्य लेकर आ...