शामली, सितम्बर 20 -- Shamli News: दिल्ली के नरेला में शनिवार को फ्लैट में मृत मिले दिल्ली पुलिस के 36 वर्षीय जवान मोनू और उनकी पत्नी मीनू के शव रविवार को पैतृक गांव शामली के भाजू लाए गए। दोपहर में दोनों का गमगीन माहौल में गांव के श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया। घटना से गांव में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: गांव में दूसरे दिन भी मातम का माहौल, गांव में तैनात बल पुलिसमोनू का परिचय गांव भाजू निवासी स्वर्गीय बालकिशन का पुत्र मोनू 2008 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। 2015 में उन्होंने दिल्ली के नरेला में फ्लैट लिया जहां वह पत्नी मीनू और दो बच्चों के साथ रहते थे। शनिवार को दोनों की मौत की सूचना मिलने पर गांव में शोक व्याप्त हो गया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को दोनों के शव गांव लाए गए। ग्रामीणों के अनुसार मोनू के परिवार में 1...