Shamli News: दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी धनपत उर्फ विजय पुत्र अशोक कुमार ने गत बुधवार को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। गत 22 अक्टूबर को क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में मृतका की मां ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और महिला अपराधों से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित आरोपी धनपत उर्फ विजय को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: संदिग्ध परिस्थिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.