Shamli News: दहेज में बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप
शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई। वहीं, पति पर फोन करके तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी इरफाना की शादी करीब दो वर्ष पहले कस्बा कांधला निवासी एक युवक के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर उसे ताने देने शुरू कर दिए। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। पीड़िता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.