Shamli News: दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
शामली, जुलाई 25 -- Shamli News: शामली। शामली महिला थाने में एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और बच्चे को छीनकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर निवासी विवाहिता नंदनी पुत्री प्रणय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले शामली निवासी वरशांत गोयल पुत्र अरविंद गोयल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास मीनू, ससुर अरविंद और ननद वर्तिका द्वारा उसके साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। विवाहिता का आरोप है कि 25 मई की सुबह करीब छह बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका तीन माह का बच्चा उससे छीन लिया। इसके बाद उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.