शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: मेला गुघाल नगर पंचायत थाना भवन में चल रहे दस दिवसीय भारत विराट दंगल का शनिवार को समापन हो गया। भारत विराट दंगल मे दिल्ली,उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान आदि पहलवानो ने अपना दम दिखाया। दंगल समापन कार्यक्रम मे चेयरमैन पति हाजी राव जमशेद ने कहा कि थानाभवन मे भी कुश्ती खेल को नई दिशा देने के लिए थानाभवन मे एक अखाडा राम रहीम के नाम से चलाया जा रहा है इच्छुक बच्चे इसमें जाकर कुश्ती सीख सकते है जिससे आने वाले समय मे हमारे थानाभवन के पहलवान भी हमारे कस्बे का नाम रोशन कर सके।शनिवार को दंगल के समापन के दिन नसीम कैराना व विपुल दिल्ली के बीच जबरदस्त कड़ा मुकाबला हुआ यह मुकाबला बराबरी पर छूटा,दूसरा मुकाबला जावेद गंगोह व पहलवान निशु अखाड़ा मास्टर चन्दकीराम दिल्ली के बीच हुआ।जिसमें जावेद ने...