Shamli News: दवा लेने गई महिला रहस्यमय ढंग से लापता
शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी संदीप ने थाना भवन पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना दी है। प्रार्थी के अनुसार उसकी पत्नी 32 वर्ष महिला 24 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे जलालाबाद में डॉक्टर से दवाई लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। संदीप का कहना है कि काफी तलाश के बाद भी पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा। उसने अपने रिश्तेदारों और पत्नी के मायके में भी जानकारी की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। महिला के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं और किसी अप्रिय घटना की आशंका जता रहे हैं। पीड़ित ने थाना भवन पुलिस से पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कर जल्द से जल्द तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस को मामले में तहरीर दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की अपेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.