शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: झिंझाना। पीडीए प्ले डवलोप अचीव पहल के तहत रविवार को ग्राम दरगाहपुर में खिलाड़ियों और युवाओं के साथ खेल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं समाजवादी नेता सागर कसाना के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण, खेल मैदान, संसाधनों और खेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं एवं सुझाव रखे। सागर कसाना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर संसाधन, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उनकी आवाज उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान धर्मवीर खटाना ने भी खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना, देवेंद्र चौधरी, नी...