शामली, सितम्बर 26 -- Shamli News: कैराना । ग्राम पंचायत दभेड़ी खुर्द के पूर्व प्रधान चौधरी मुंशाद अली चौहान ने आइजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव की मस्जिद, मंदिर, मदरसा, स्कूल, मुख्य गलियों और प्रमुख चौराहों पर नेडा विभाग के माध्यम से कुल 23 सोलर लाइटें लगवाई गई थीं। वर्तमान में इनमें से एक भी सोलर लाइट चालू हालत में नहीं है। जल्द ही सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। कोहरे और घने अंधेरे के कारण गांव में चोरी और अन्य अपराधिक वारदातों का खतरा काफी बढ़ जाता है। सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों के आसपास अंधेरा पसरा रहने से नमाजियों, श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनहित को देखते हुए सोलर लाइट जल्द चालू कराये जाने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...