शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: शामली। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत के आधार पर गांव भभीसा में आरोपी के घर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में चौकी प्रभारी समेत दो महिला कांस्टेबल घायल हो गईं। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस टीम गांव भभीसा में आरोपी के संबंध में कार्रवाई के लिए पहुंची थी। पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचते ही आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में चौकी प्रभारी अमरदीप तथा महिला कांस्टेबल बबीता और वंदना घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों को जिला चिकित्साल...