Shamli News: थार सवार चार युवकों पर लूट और मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना-पानीपत रोड पर एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी अर्जुन सिंह पुत्र मदन सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 जुलाई की रात करीब 10:20 से 10:40 बजे के बीच वह अपने मित्र शुभम से मिलकर स्कूटी से घर लौट रहा था। जब वह कैराना-पानीपत रोड पर स्काईलार्क होटल और पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचा तो पीछे से आई काले रंग की महिंद्रा थार सवार चार अज्ञात युवकों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावर उसके गले में पहनी रुद्राक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.