Shamli News: थाने में जनसुनवाई के दौरान पुलिस से अभद्रता पर मुकदमा दर्ज
शामली, सितम्बर 6 -- Shamli News: आदर्श मंडी थाने में जनसुनवाई के दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं, थाना परिसर में बैठे कुत्ते की ओर इशारा करते हुए पूर्व थाना प्रभारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जनसुनवाई में व्यवधान और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की सूचना उच्चाधिकारियों को देने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को गोहनी रोड पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में दारोगा मोहित कुमार की ओर से 10 नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे में गढ़ीपुख्ता निवासी नीरज कश्यप भी नामजद है। शनिवार को नीरज कश्यप अपने एक साथी के साथ आदर्श मंडी थाने में जनसुनवाई के दौरान पहुंचा था। पुलिस के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.