Shamli News: थाना भवन क्षेत्र के रेलवे अंडरपास, ग्रामीणों का आवागमन ठप
शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: थाना भवन नगर देहात क्षेत्र में हुई बारिश के बाद रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास नगर व ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाते हैं। बारिश होते ही रसीदगढ़ रेलवे अंडरपास, खानपुर-ऊन रोड अंडरपास, यारपुर अंडरपास तथा रेलवे स्टेशन पीर शाह विलायत अंडरपास जलमग्न हो जाते हैं, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। इन अंडरपासों से थाना भवन, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना होते हुए हरियाणा तथा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, दिल्ली-देहरादून हाईवे की ओर जाने वाले लोगों का आवागमन होता है। इसके अलावा भनेड़ा उद्दा, माकनपुर, पलठेड़ी, कच्ची गढ़ी, यारपुर, कैल, शिकारपुर, खेड़ा गदाई, मस्तगढ़, ढिरवा, ऊंचागांव, नोजल, नोजली, मंटी, हसनपुर सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण इन्हीं रास्तों का उपयोग शॉर्टकट मार्ग के रूप में करते हैं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.