Shamli News: थाना बाबरी में नए प्रभारी ने संभाला कार्यभार,पूर्व प्रभारी को भावभीनी विदाई
शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: थाना बाबरी में बृहस्पतिवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत एसओजी में तैनात रहे उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने थाना प्रभारी बाबरी का कार्यभार ग्रहण किया। वहीं, अब तक थाना प्रभारी रहे राहुल सिसोदिया का स्थानांतरण एसओजी में होने पर थाना स्टाफ ने उन्हें नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर नवागंतुक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और पूर्व थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया ने एक-दूसरे का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा औपचारिक रूप से चार्ज का आदान-प्रदान किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने समस्त पुलिस स्टाफ की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.